इस फिल्म में जासूस के किरदार में नज़र आएंगे अर्जुन कपूर

3/15/2019 11:29:54 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। जल्द ही वह सिल्वर स्क्रीन पर जासूस की भूमिका निभाते नजर आएंगे। बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार गुप्ता इन दिनों क्राइम ड्रामा इंडियाका मोस्ट वांटेड बना रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म इंडियाका मोस्ट वांटेड की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। फिल्म में अर्जुन का नाम प्रभात है। ये रवींद्र कौशिक नाम के एक जासूस के सच्ची कहानी है।

राजकुमार गुप्ता ने ये स्क्रिप्ट लिखी है और आधिकारिक राइट्स भी लिए हैं। इंडियाका मोस्ट वांटेड के बारे में राजकुमार गुप्ता ने बताया था कि, वह लंबे समय से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे थे। उन्होंने तीन साल से लगातार इस पर काम किया और फिल्म की कहानी उन्हें काफी इंस्पायरिंग लगी। यही वजह है कि वह फिल्म की कहानी को लेकर आगे बढ़े।



 

Pawan Insha