जाह्नवी कपूर ने ईशान संग अपने रिलेशन को लेकर किया खुलासा, भाई अर्जुन का ऐसा था रिएक्शन

11/19/2018 5:42:43 PM

मुंबई: फिल्म डायरेक्टर करण जौहर का पाॅपुलर शो काॅफी विद करण का सीजन 6  शुरु हो गया  है। इस बार शो में दर्शकों को कुछ स्पेशल जोड़िया देखने को मिली और एक दूसरे के कई राज खोलती नजर आईं। वहीं हाल में ही करण जौहर ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया था, जिसको दर्शकों ने खूब पसंद किया था और बीते दिन अपने शो के एपिसोड के अंत में उन्होंने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के एपिसोड की छोटी सी झलक दिखाई, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ।

दरअसल,  एपिसोड के प्रिव्यू में करण जौहर अपनी गेस्ट जाह्नवी कपूर से पूछते हैं कि आपको और ईशान खट्टर को लेकर काफी चर्चाएं होती रहती हैं क्या आप एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं ? इसके जवाब में जाह्नवी तुरंत ही ना कह देती हैं।

हालांकि अर्जुन कपूर अपनी बहन को इतनी आसानी से कहां जाने देने वाले थे। बस फिर क्या अर्जुन कपूर ने करण जौहर के सामने ही कह डाला- ‘ये ईशान को डेट नहीं कर रही है लेकिन उसके साथ ही नजर आती है।’अर्जुन के  मुंह से यह बात सुनते ही जाह्नवी कपूर का रंग उड़ जाता है और उन्हें समझ नहीं आता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Whose dating secrets will be revealed on #KoffeeWithKaran? #KoffeeWithArjun #KoffeeWithJanhvi

A post shared by Star World (@starworldindia) on Nov 18, 2018 at 8:44am PST

वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी ने फिल्म धड़क से बाॅलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही मूवी तख्त में दिखेंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल मेन लीड में नजर आएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Koffee with the Siblings 💖💯 @arjunkapoor @janhvikapoor . . . #arjunkapoor #janhvikapoor #koffeewithkaran #siblings #siblingslove #siblinggoals #thekapoors #kapoorfamily #bollywood #koffeewitharjun #koffeewithjanhvi #arjunandjanhvi

A post shared by Arjun Kapoor & Anshula Kapoor (@arjunandanshula) on Nov 16, 2018 at 7:32am PST

Neha