जवां बेटे की मां संग इश्क फरमाने और मलाइका की पहली शादी पर अर्जुन कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- वो उनका अतीत....

5/23/2021 1:46:01 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा संग अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहते हैं। पहले जहां इस कपल ने अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी थी। वहीं साल 2019 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिश्यल कर दिया था। हालांकि उनके रिश्ते पर अक्सर कई तरह के सवाल उठाए जाते हैं। दरअसल, अर्जुन उम्र में मलाइका से छोटे हैं दूसरी तरफ मलाइका ने अरबाज से शादी की थी जिनसे उन्हें एक बेटा भी है।

अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका अर्जुन के करीब आ गईं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इतना ही नहीं मलाइका ने ये भी साफ कर दिया था कि वो अर्जुन के साथ लॉकडाउन में एक ही घर में थीं। अपने रिश्ते को लेकर मलाइका पहले काफी कुछ कह चुकी हैं। वहीं अब अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते पर बात की और साथ ही मलाइका के बड़े होने और उनके अतीत के बार में खुलकर बात की। 

अर्जुन ने मलाइका की पहली शादी पर कहा-'हर किसी का अतीत होता है। मैं उस स्थिति को देख चुका हूं जहां सार्वजनिक रूप से कुछ चीजें हुईं जो सही नहीं थीं क्योंकि इससे बच्चों पर भी असर पड़ता है।मुझे दायरे बनाना ही सही लगता है। मैं वही करता हूं जिसमें वो सहज महसूस करती है और मेरा करियर इन सबके बीच ना उलझे इसलिए एक दायरा बनाना जरूरी होता है।'


अर्जुन ने आगे कहा-'आज मैं इसके बारे में बात करता हूं क्योंकि मैंने इस रिश्ते को एक निश्चित सम्मान दिया है। मैंने इस रिश्ते में आजादी भी दी है और इसे वक्त देकर इसका मान बढ़ाया है।'  शादी पर बात करते हुए अर्जुन ने कहा -'मैंने कोई प्लानिंग नहीं की है और ना ही इस वक्त इसके बारे में सोचा है लेकिन मैं जैसे हमेशा कहता हूं कि ये जब भी होगा मैं इसे छिपाऊंगा नहीं। '

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को अच्छा रिस्पाॅन्स मिल रहा है। इसमें अर्जुन कपूर के अलावा नीना गुप्ता, रकुलप्रीत सिंह समेत कई स्टार्स हैं। 

Content Writer

Smita Sharma