गर्लफ्रेंड संग टिवनिंग कर डिनर डेट पर निकले अर्जुन कपूर, ऑल ब्लैक लुक..चेहरे पर ग्लो..49 की मलाइका ने चुराई लाइमलाइट

11/13/2022 10:36:09 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के चर्चित कपल्स में से एक हैं, जो अपनी जोड़ी से खूब लाइमलाइट बटोरते हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जहां वे अपनी केमिस्ट्री से लोगों का ध्यान खींचते नजर आते हैं। इसी बीच शनिवार रात कपल के एक साथ डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों ब्लैक लुक में फैंस को कपल गोल्स देते नजर आए। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

लुक की बात करें तो इस दौरान 49 की मलाइका अरोड़ा ऑल ब्लैक लुक में बेहद स्टाइलिश दिखीं।

 

ब्लैक टॉप के साथ उन्होंने मैचिंग पैंट पहनी, जिसे उन्होंने ब्लैक ओपन ब्लेजर के साथ ड्रेस-अप किया। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक हील भी पेयर की। खुले बालों और ग्लोइंग फेस..अपने लुक से वह लोगों को खूब इम्प्रेस करती दिखीं।

 

वहीं अर्जुन कपूर का भी इस दौरान ऑल ब्लैक लुक देखने को मिला। ब्लैक पैंट-शर्ट और चेहरे पर काला चश्माा लगाए वह काफी हैंडसम दिखे।

 

डिनर डेट पर स्पॉट हुए कपल ने कैमरे के सामने खूब पोज दिए और बाद में अर्जुन गर्लफ्रेंड मलाइका को कार में बिठाते हुए भी नजर आए। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

 

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। अब उनकी अपकमिंग फिल्म Kuttey और द लेडी किलर है।
 

Content Writer

suman prajapati