गर्लफ्रेंड संग अर्जुन की रोमांटिक लंच डेट, गंजी टॉप में मलाइका का दिखा हॉट अवतार

7/17/2019 6:40:11 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इन दोनों की शादी की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। बीते दिनों मलाइका न्यूयार्क में अर्जुन कपूर के साथ हॉलिडे एंजॉय कर वापिस लौटी हैं।

अर्जून कपूर के बर्थडे में मलाइका ने उनके साथ रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया। दोनों अक्सर इवेंट्स और पार्टीज में साथ देखे जाते हैं। यही नहीं एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट्स करने में भी ये कपल पीछे नहीं रहता।

हाल ही में एक बार फिर इस कपल को लंच डेट पर स्पॉट किया गया। अक्सर अपनी ड्रेसिंग सेंस से सबको इंप्रेस करने वाली मलाइका बॉयफ्रेंड संग लंच डेट पर व्हाइट गंजी के साथ डेनिम जींस में हमेशा की तरह हॉट एंड स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं।

बिना मेकअप मलाइका हाई बन और ब्लैक शेड्स लगाए हुए स्टनिंग लुक में दिखीं। वहीं, अर्जुन ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्राउन पैंट पहने हुए काफी कूल दिख रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। इस पीरियड ड्रामा में संजय दत्त और कृति सेनन जैसे सितारे नज़र आएंगे।

ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्मों से दूर मलाइका अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन उनको जिम के बाहर स्पॉट किया जाता है। 

 

Neha