बहन का हेल्थ चेपअप करवाने हाॅस्पिटल पहुंचे अर्जुन कपूर, बीते दिनों ही हिंदुजा अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं थी अंशुला

6/12/2021 3:19:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के बेहद करीब हैं। अर्जुन अक्सर सोशल मीडिया पर बहन अंशुला के प्रति अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन को अंशुला के साथ हिंदुजा हाॅस्पिटल के बाहर स्पाॅट किया गया।

अर्जुन यहां अंशिला का हेल्थ चेपअप करवाने आए थे। इस दौरान अर्जुन ब्राउन टी-शर्ट और ब्लैक शाॅर्ट्स में दिखे।

वहीं अंशुला ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं। इस दौरान उनके हाथ में एक कैरी बैग था। अंशुला औऱ अर्जुन दोनों इस दौरान चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। 

बता दें कि 5 जून की रात को अंशुला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अंशुला कपूर शनिवार को अपने ब्लड और शुगर लेवल के चेकअप के लिए हाॅस्पिटल गई थीं।यह एक रुटीन चेकअप था। अंशुला की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर उनसे मिलने हाॅस्पिटल पहुंचे थे। 

 

Content Writer

Smita Sharma