हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला,  पिता बोनी कपूर ने बताया कैसी है बेटी की तबीयत

6/8/2021 12:56:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो 5 जून की रात को अंशुला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिनों ही अंशुला की सौतेली बहन जाह्नवी कपूर और पिता बोनी कपूर उनसे मिलने हाॅस्पिटल पहुंचे थे। वहीं अब अंशुला ठीक हो गई और उन्हें हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

हाल ही में पिता बोनी कपूर ने बेटी अंशुला की तबीयत के बारे में जानकारी दी है। एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए बोनी कपूर ने कहा- अंशुला रुटीन टेस्ट और चेकअप के लिए हाॅस्पिटल में थी। वह अब एक दम ठीक हैं और अब घर वापस आ गई हैं। जिन लोगों को उनकी चिंता हो रही थी वह अब स्ट्रेस लेना बंद कर सकते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला कपूर शनिवार को अपने ब्लड और शुगर लेवल के चेकअप के लिए हाॅस्पिटल गई थीं।अंशुला को समय समय पर अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना पड़ता है। यह एक रुटीन चेकअप था।

बता दें कि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के बहुत करीब है। अर्जुन और अंशुला कोरोना काल में 1 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं और 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की।

 

Content Writer

Smita Sharma