वजन घटाने के बाद अंशुला ने शेयर की मिरर सेल्फी, अर्जुन कपूर की बहन का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान हुए फैंस
2/25/2022 8:00:59 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर का वजन काफी बढ़ा हुआ था। अब अंशुला ने अपना वजन काफी कम कर लिया है, जिसके बाद उन्होंने अपनी मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें अंशुला काफी पतली लग रही है। अर्जुन की बहन का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस काफी हैरान हैं।
तस्वीर में अंशुला ग्रीन टी-शर्ट और ग्रे ट्राउजर में नजर आ रही है। अंशुला ने बालों को खुला छोड़ा हुआ है और सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा- 'अपना मेकअप उतारो, बालों को नीचे आने दो। एक सांस लेते हुए आईने में खुद को देखो,क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं।' फैंस इस तस्वीरों को काफी लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। अंशुला के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको हैरान कर दिया है।
बता दें अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पत्नी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं।बोनी कपूर ने दूसरी शादी श्रीदेवी से की थी। अंशुला की मां की मौत साल 2012 में हो गई थी। अंशुला पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियो में काम किया है।अंशुला की पूरी फैमली फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं मगर वह ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर ही रहती हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

2024 को लेकर जेजेपी का महामंथन, अजय चौटाला ने नेताओं को दिया विजय मंत्र

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2022- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने हाल में गर्भपात, बंदूक के मामलों में पारित किये आदेश

राष्ट्रपति चुनाव: यशवंत सिन्हा रविवार को कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल को संबोधित करेंगे