हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, सौतेली बहन से मिलने पहुंचीं जाह्नवी कपूर, बोनी कपूर ने भी जाना बेटी का हाल

6/7/2021 8:07:36 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और निर्माता बोनी कपूर बेटी अंशुला कपूर को शनिवार देर रात मुंबई हाॅस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अंशुला इस समय हिंदूजाा हाॅस्पिटल में एडमिट हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अंशुला को अपना ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल चेक करवाना था। यह एक नियमित जांच है और उन्हें आज छुट्टी दे दी जाएगी। 

ऐसे में जाह्नवी कपूर भी अपने स्टेप सिस्टर अंशुला से मिलने हाॅस्पिटल पहुंची। जाह्नवी के अलावा बोनी नी कपूर भी अपनी बेटी अंशुला को देखने पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

इस दौरान जाह्नवी व्हाइट टी-शर्ट,  टाई-डाई ट्रैक पैंट और चश्मा पहने नजर आईं। वहीं देर रात बोनी कपूर भी बेटी से मिलने पहुंचे।

बोनी इस दौरान वह व्हाइट सफेद कुर्ता-पजामा में दिखे। 

कोरोना काल में अंशुला ने की थी मदद 

अर्जुन और अंशुला का ऑनलाइन सेलिब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म फैनकाइंड महामारी में पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने में लगा है।भाई-बहन की जोड़ी ने 1 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं और 30,000 से अधिक लोगों और उनके परिवारों की जरूरत में मदद की।
 

Content Writer

Smita Sharma