अंशुला के अस्पताल भर्ती होने की खबर सुनते ही शूटिंग बीच में छोड़ बहन से मिलने पहुंचे अर्जुन

9/21/2018 10:05:42 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को अपने परिवार से बेहद प्यार है। अर्जुन के लिए उनका परिवार कितना अहम है, यह बात वह कई मौकों पर जाहिर भी कर चुके हैं। चाहे श्रीदेवी के निधन पर अपने पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना हो, या फिर अपनी कजिन सोनम की शादी की हर रस्म में नजर आना हो। अर्जुन हर जगह परिवार को काफी अहमियत देते हैं।

 

PunjabKesari

 

ऐसा ही कुछ उन्‍होंने एक बार फिर किया है, जब वह अपनी बहन के लिए सब कुछ छोड़ नेपाल से सीधे मुंबई आ गए। दरअसल, अर्जुन इन दिनों  निर्देशक राजकुमार गुप्‍ता की फिल्‍म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' की शूटिंग में बिजी हैं। 

 

PunjabKesari

 

इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों नेपाल में चल रही है, लेकिन अर्जुन कपूर को फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा है। दरअसल अर्जुन कपूर की बहन अंशुला को माइग्रेन अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है।

 

PunjabKesari

 

यह खबर जैसे ही अर्जुन कपूर को लगी उन्होंने शूटिंग से तुरंत ब्रेक लेकर मुंबई आ गए। इतना ही नहीं अर्जुन के इस तरह से फिल्म के सेट को छोड़कर जाने से शूटिंग पर कोई असर न पड़े, इसके लिए अर्जुन ने डायरेक्टर से लौटने के बाद डबल शिफ्टस में काम करने की बात भी कही है।

PunjabKesari

 

बता दें कि यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित है। सूत्रों की मानें तो फिल्म 2012 से 2014 के बीच हुए एक सीक्रेट ऑपरेशन पर आधारित है। खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर इसमें इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी की भूमिका में हैं। दरअसल इस सच्ची कहानी में भारत की सीक्रेट एजेंसियों ने बिना एक भी गोली चलाए एक बहुत बड़े आतंकवादी को पकड़ा था। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

PunjabKesari

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News