''तुम बस मुस्कुराती रहो'' लेडी लव मलाइका के बर्थडे पर अर्जुन ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, करीना के कमेंट ने खींचा सबका ध्यान

10/23/2021 1:43:04 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन को मलाइका ने बीती रात बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ सेलिब्रेट किया। वहीं लेडी लव के बर्थडे पर अर्जुन ने उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की। तस्वीर को पोस्ट शेयर कर अर्जुन ने मलाइका पर खूब जमकर प्यार बरसाया है। शेयर की तस्वीर में मलाइका अर्जुन के माथे पर Kiss करती दिख रही हैं।

वहीं अर्जुन मुस्कुरा रहे हैं। मलाइका ने इस दौरान हाथ में गिलास थाम रखा है। टेबल पर गुलाब का बंच रखा हुआ है। तस्वीर को शेयर कर अर्जुन ने लिखा-  'इस दिन या बाकी अन्य दिन भी मैं बस आपके चेहरे पर मुस्कान देखना चाहता हूं। इस साल आप सबसे ज्यादा मुस्कुराएं।' अर्जुन के इस कैप्शन पर इंडस्ट्री से उनके फ्रेंड्स। दीवाने हुए जा रहे हैं।

वहीं करीना कपूर के कमेंट ने तो सबका ध्यान खींचा। करीना ने इस पर कमेंट करते हुए बता दिया है कि यह तस्वीर किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने ही ली है। करीना ने कमेंट करते हुए लिखा है-'मुझे फोटो क्रेडिट चाहिए अर्जुन जी।' वही, रणवीर सिंह ने कॉमेंट में 'प्यार' लिखा है। मलाइका ने लिखा है, 'साफ दिख रहा है कि मैंने इस तस्वीर में तुम्हारे चेहरे पर स्माइल ला दी।'

अर्जुन कपूर और मलाइका दोनों 2017 से एक दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं। अरबाज खान से तलाक देने के बाद इनके रिश्ते की खबरें मीडिया को हुई थीं। पहले जहां ये कपल अपने रिश्ते को छुपाए हुए था। वहीं बीते कुछ समय से मलाइका और अर्जुन खुल्लेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं। 

काम की बात करें तो मलाइका इन दिनों रियालिटी शो सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 में बतौर जज नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ अनुषा दांडेकर और मिलिंद सोमन हैं। इसके अलावा वह कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और गीता कपूर के साथ डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 में जज के रूप में भी नजर आ रही हैं। वहीं अर्जुन की बात करें तो वह हाल ही में भूत पुलिस में नजर आए थे। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो वह जल्द ही तारा सुतारिया के साथ एक विलिन 2 में नजर आएंगे। 
 

Content Writer

Smita Sharma