अर्जुन कपूर ने शेयर किया जान्हवी कपूर का प्यार-भरा नोट, बहन ने लिखा- ''लव यू भैय्या, हम हमेशा आपके लिए रहेंगे

12/24/2021 12:02:34 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने बहन जाह्नवी कपूर का एक नोट शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।


अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी में बहन जाह्नवी का नोट शेयर किया है, जिसमें जाह्नवी ने लिखा- 'लव यू अर्जुन भैय्या, उन दिनों भी जब आप गायब होना चाहते हैं, हम आपको ढूंढेंगे और हमेशा आपके लिए रहेंगे।'

दूसरे इंस्टा स्टोरी में अर्जुन ने जान्हवी  के नोट के साथ क्यूरेटेड मेनू और भोजन साझा किया। जिसमें ग्लूटेन-मुक्त मिनी-लेयर्ड केक के अलावा एक गोई चॉकलेट केक, नुटेला का एक जार शामिल है। इस मेन्यू को शेयर करते हुए अर्जुन ने मजाक में लिखा है- मैं सोचता हूं कि मुझे जरूरत है कि आप मेरे साथ इसे साझा करें। इसमें अर्जुन ने जान्हवी के साथ ही अपने फिटनेस ट्रेनर को भी टैग किया है। जिसमें एक्टर ने लिखा- ड्रू नील मुझे यह सब खाने के लिए मार दें... इससे पहले इसे मैं साझा कर रहा हूं। फैंस इस नोट को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें जाह्नवी कपूर और अर्जुन सौतेले भाई-बहन हैं। अर्जुन और उनकी बहन अंशुला जहां बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की संतान हैं, वहीं जान्हवी और खुशी उनकी दूसरी पत्नी श्रीदेवी की बेटियां हैं। 

Content Writer

Parminder Kaur