अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- ''जब वह मेरे मजाक पर हंसती हैं तो मुझे खुश कर देती हैं''

11/7/2021 5:29:29 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका का रिश्ता किसी से छीपा नहीं है। हाल ही में अर्जुन और मलाइका अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में नजर आए थे। दोनों ने पार्टी से बाहर आने के बाद फोटोग्रॉफर्स को पोज देते भी नजर आए थे। अब पार्टी के बाद अर्जुन ने मलाइका के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।

PunjabKesari
तस्वीर में मलाइका ने पिंक साड़ी पहनी हुई है। वहीं अर्जुन ब्लैक कुर्ते और पैंट में नजर आ रहे हैं। मलाइका की सिर्फ पीठ दिखाई दे रही है। अर्जुन मलाइका को देख कर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'जब वह मेरे मजाक पर हंसती हैं तो वह मुझे खुश कर देती हैं।' फैंस इस तस्वीर पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो अर्जुन को हाल ही में फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आए थे। अब अर्जुन बहुत जल्द फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया के साथ दिखाई देंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News