Valentine''s Day: मलाइका के बाद अर्जुन कपूर ने लेडी लव के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- ''जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती''

2/14/2022 7:16:19 PM

मुंबई. 'वैलेंटाइन डे' का दिन प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है। लव बर्ड्स इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं। स्टार्स भी अपने प्यार के साथ इस दिन का जश्न मना रहे हैं। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बाद अर्जुन ने भी अपनी लेडी लव के रोमांटिक तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाया है।


तस्वीर में अर्जुन और मलाइका ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। अर्जुन ने मलाइका को बाहों में लपेटा हुआ है। एक्ट्रेस बेहद सुकून में दिखाई दे रही है। एक्टर कैमरे की तरफ दे रहे हैं और मलाइका ने नजरें झुकाए हुई हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई धूप नहीं होती है। जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत दूर तलक जाती है।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें इससे पहले मलाइका ने भी अर्जुन के साथ रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। दोनों एक-दूसरे को गले लगाया हुआ था। तस्वीर शेयर कर मलाइका ने लिखा था- 'मेरा'

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

Content Writer

Parminder Kaur