मलाइका को Kiss कर अर्जुन ने खुलेआम किया इश्क का इजहार, फैंस बोले-'रब्ब ने बना दी जोड़ी'

10/23/2019 5:00:19 PM

मुंबई: बाॅलीवुड की हाॅट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खान मौके पर मलाइका के बाॅयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने भी खास अदाज में उन्हें विश किया। अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों का गजब का बॉन्ड देखने को मिल रहा है।

अर्जुन द्वारा शेयर की ये तस्वीर उस दौरान की है जब वह और मलाइका मिलान वेकेशन पर गए थे। तस्वीर की बात करें तो इसमें दोनों मैचिंग कपड़ों में दिख रहे है। खास बात यह है कि अर्जुन इस तस्वीर में मलाइका को किस करते हुए नजर आ रहे है। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में हार्ट वाली इमोजी बनाई है।

 

अर्जुन की इस तस्वीर को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। इस तस्वीर पर फैंस भी तरह तरह के कमेंट्स करने में लगे हुए है। कोई कह रहा है कि दोनों की जोड़ी कमाल की है तो वहीं एक यूजर ने अर्जुन और मलाइका को भईया भाभी कह दिया है।

बता दें कि बीते दिनों ही इस कपल की शादी की खबरें सामने आईं थीं। यहां तक की ऐसा भी कहा गया था कि दोनों धूमधाम से अपनी शादी की तैयारियों में भी जुट चुके है। हालांकि दोनों ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। वहीं अर्जुन की बात करें तो वह फिल्म पानीपत में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन हैं। 


Smita Sharma