अर्जुन ने मजेदार तरीके से खींची परिणीति की टांग, अब क्या रिएक्शन देगी उनकी को-स्टार?

9/30/2018 5:42:13 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को लेकर काफी बिजी हैं। वहीं आए दिन दोनों स्टार एक दूसरे का मजाक बनाते हुए भी नजर आते हैं।

हाल ही में अर्जुन ने अपने टि्वटर अकाउंट पर एक मीम शेयर किया है जिसमें वह एक बार फिर परिणीति की टांग खीेंचते हुए नजर आ रहे हैं।  इस मीम में अर्जुन और परिणीति की फिल्मों के पॉपुलर गाने इश्कजादे और भरे बाजार की एक तस्वीर शेयर की गई है।

 

मीम शेयर करते अर्जुन ने परिणीति की टांग खीेंचते हुए कहा कि 6 साल हो गए है, लेकिन वह अभी भी आप पर पागल है! खैर अब परिणीति अर्जुन मीम का क्या जवाब देती हैं ये देखना दिलचस्प होगा।


फिल्म की बात करें तो ‘नमस्ते इंग्लैंड’ अब तक 75 जगहों पर शूट की जा चुकी है। यह फिल्म 19 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है। इसके आलावा अर्जुन और परिणीति दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ पर भी काम कर रहे हैं, जो की 1 मार्च, 2019 में रिलीज़ होगी।  

Neha