अर्जुन कपूर ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में नजर आएंगे, अगस्त से शुरू होगी शूटिंग

5/12/2018 12:49:56 AM

मुंबईः निर्देशक राजकुमार गुप्ता ने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट "इंजियाज मोस्ट वांटेड" के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियोज के साथ हाथ मिला लिया है। यह फिल्म एक इंस्पायरिंग स्टोरी होगी और अर्जुन कपूर इसमें लीड रोल प्ले करेंगे। फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त में शुरू हो जाएगी और इसे अगले साल 24 मई को रिलीज करने की तैयारी है। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने ट्वीट कर इस फिल्म के बारे में जानकारी शेयर की है।

इस फिल्म का नाम भी सेलेक्ट कर लिया है। राजकुमार गुप्ता अपनी अगली फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ अर्जुन कपूर के साथ बना रहे हैं। अर्जुन कपूर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज ट्विटर हैंडलर से एक पोस्टर शेयर किया है। जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस अर्जुन ने ट्वीट कर कहा, “एक अनकही कहानी का हिस्सा बनने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जो भारत को प्रेरित करेगा। ‘इंडियाज मोस्ट वांडेट’..उन सभी अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने हमारी सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 'फॉक्स स्टार स्टूडियोज और राजकुमार गुप्ता ने ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ के लिए हाथ मिलाया है। पोस्टर में बताया गया है कि फिल्म की कहानी भारत के मोस्ट वांटेड की कहानी से प्रेरित है जिसने एक गोली तक नहीं चलाई थी।

Punjab Kesari