अर्जुन कपूर ने रणवीर सिंह को लेकर कही ये बात

11/25/2019 1:23:57 AM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। अर्जुन कपूर की फिल्म ‘पानीपत' रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की तुलना रणवीर सिंह की फिल्म बाजीराव मस्तानी से तुलना हो रही है। फिल्म पानीपत में जहां अर्जुन मराठा वॉरियर सदाशिव राव भाउ का रोल निभा रहे हैं वही रणवीर ने ‘बाजीराव मस्तानी' में पेशवा बाजीराव का किरदार निभाया था। अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या उन्होंने रणवीर से इस फिल्म को लेकर नोट्स लिए हैं?        

अर्जुन कपूर ने कहा कि रणवीर इस फिल्म के ट्रेलर को देख काफी उत्साहित थे और मैं इस बात को लेकर काफी खुश हूं। एक्टर्स होने के अलावा हम एक दूसरे के दोस्त भी हैं। हम हमेशा एक्टिंग या कैरेक्टर्स को लेकर चर्चा नहीं करते हैं। हमने भले ही एक ही जॉनर की फिल्मों में काम किया हो लेकिन इन फिल्मों की कहानियां अलग हैं। हमने हमेशा से ही फ्रेंडली स्तर पर चर्चा की है और कभी इस बारे में बेहद गहराई से बात नहीं की है।        

अर्जुन कपूर ने कहा, रणवीर मेरे साथ फिल्म 83 की तस्वीरें शेयर करता है और मैं कई बार उसके साथ शूटिंग की घटनाओं का जिक्र कर देता हूं लेकिन इससे ज्यादा हम फिल्म को लेकर ज्यादा बात नहीं करते हैं क्योंकि हर निर्देशक का अपनी फिल्म को लेकर अलग नजरिया होता है। यदि मैं उससे पूछूं कि तू होता तो ये सीन कैसे करता तो कहीं ना कहीं ये पूछकर मैं अपनी सोच को करप्ट कर सकता हूं।        
 

Pawan Insha