''परफेक्ट फैमिली नहीं हम अभी भी अलग परिवार'' जान्हवी-खुशी के साथ रिश्ते पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर

7/3/2021 12:18:45 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात करते हैं। फिर चाहे उनका मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप हो या फिर फिर जान्हवी कपूर-खुशी कपूर के साथ भाई-बहन का रिश्ता। इसी बीच  अर्जुन ने अपनी और अंशुला  की सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ रिलेशन के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि हम परफेक्ट फैमिली नहीं हम अभी भी अलग परिवार हैं।

PunjabKesari

ये तो हर कोई जानता है कि श्रीदेवी के निधन से पहले अर्जुन के अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी संग रिश्ते खास नहीं थे। हालांकि श्रीदेवी के दुनिया से चले जाने के बाद अर्जुन को पिता बोनी और दोनों बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ हर पर साथ खड़े देखा जाता है। अर्जुन को अक्सर उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। आइए डालते हैं अर्जुन के बयान पर एक नजर....

PunjabKesari

हम हमेशा टूटे हुए टुकड़ों की तरह रहेंगे

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा-'जब हम साथ में होते हैं तो कमाल का वक्त बिताते हैं लेकिन फिर भी हम एक नहीं हैं। मैं एक झूठ नहीं बेचना चाहता कि सबकुछ सही है। यह सही नहीं हो सकता क्योंकि हम अभी भी एक दूसरे को जानने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी जिंदगी में दो बड़े दुर्भाग्यपूर्ण पल थे जिन्होंने हमें साथ ला दिया। हम हमेशा टूटे हुए टुकड़ों की तरह रहेंगे। एक दूसरे की जिंदगी की दूरियों को भरने की कोशिश कर रहे हैं।'

PunjabKesari

 बस एक दूसरे का सहारा हैं 

अर्जुन ने आगे कहा-'हम एक दूसरे का सहारा हैं। जान्हवी और खुशी के जन्म के 20 साल बाद हम मिले। मैं अभी 35 साल का हूं, अंशुला 28 की है। हम मैच्योर्ड एडल्ट हैं। हमें ऐसे एक दूसरे से मिल जाना काफी कठिन लग रहा है। और मुझे यह भी लगता है कि सबकुछ ठीक नहीं होने से आप एक साथ रहना सीखते हैं और आप मतभेदों का सम्मान करना सीखते हैं। एक तरह से हम भी बहुत हद तक एक जैसे हैं। हममें अपने पिता के जीन हैं।'

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन 'संदीप और पिंकी फरार' और 'सरदार का ग्रैंडसन' में नजर आए हैं। 'संदीप और पिंकी फरार' में उनके साथ परिणीति चोपड़ा थीं। जबकि 'सरदार का ग्रैंडसन' में उनके अपोजिट रकुल प्रीत सिंह थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो अर्जुन 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News