जबरदस्त एक्शन से भरपूर है पानीपत का ट्रेलर, लम्बे समय बाद कमबैक कर रही हैं ये एक्ट्रेस

11/5/2019 5:00:50 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। फिल्म 'पानीपत' का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में मराठा साम्राज्य के युद्ध के बारे में बताया गया है। फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है जो 1761 में अब्दाली और मराठों के बीच लड़ी गई थी। यह लड़ाई सरदार सेनापति सदाशिव राव भाऊ और अहमद शाह अब्दाली के नेतृत्व में हमलावर अफगान सेनाओं के बीच संयुक्त मराठा सेनाओं के बीच लड़ी गई थी।

फिल्म में अर्जुन कपूर सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने 18 वीं शताब्दी की लड़ाई में अहमद शाह अब्दाली की विशाल सेना के खिलाफ युद्ध में मराठों का नेतृत्व किया था। इस लड़ाई को इतिहास की सबसे खतरनाक लड़ाई में से एक कहा जाता है। इस पीरियड ड्रामा फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। 

ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। किसी ने ट्रेलर को बेहतरीन कहा है, वहीँ किसी ने ट्रेलर को 'कलंक 2' बता दिया। एक यूजर ने लिखा है कि फिल्म बिल्कुल 'बाजीराव मस्तानी' जैसी दिख रही है। फिल्म में संजय दत्त विलेन के रूप में हैं। संजय दत्त को अहमद शाह अब्दाली के रूप में इंट्रोड्यूस किया गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन सदाशिव राव भाऊ की दूसरी पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म से पद्मिनी कोल्हापुरी 

यह हिस्टॉरिक फिल्म सुनीता गोवारिकर द्वारा प्रोड्यूस की जा रही है और इसके डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर है। फिल्म 6 दिसंबर को, कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करेगी। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने से फिल्म की कमाई पर असर पड़ने की भी संभावना है।

 

'पानीपत' से पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान, मोहनीश बहल काफी लम्बे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। 

Edited By

Akash sikarwar