आखिरकार अर्जुन ने दिखाया अपना LOOK, मूछों को ताव देते दिखा SWAG अंदाज

11/29/2018 12:33:02 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपकमिंग फिल्म पानीपत की तैयारियों में बिजी हैं। हाल ही में अर्जुन मलाइका संग अमृता अरोड़ा के घर पहुंचे। इस दौरान अर्जुन नए लुक में काफी कूल अंदाज में नजर आए।

आखिरकार अर्जुन ने अपना ब्लैक मास्क हटाकर फैंस को अपना न्यू लुक दिखा ही दिया।

अर्जुन और मलाइका के अलावा अमृता के घर पार्टी में करीना कपूर खान भी तैमूर के साथ पहुंचीं। 

इस दौरान मलाइका गोल्डन ड्रेस पहने हुए काफी बोल्ड लुक में नजर आईं। वहीं अर्जुन ब्लू टीशर्ट के साथ कैप पहने हुए बेहद कूल अंदाज में दिखे।

अर्जुन बेहद स्टाइल के साथ मूछों को ताव देते दिखे। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

वहीं करीना लाडले तैमूर के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं। स्टार्स की तस्वीरें सोशल मीडिया परप खूब वायरल ही रही है। 

बता दें कि बीते कुछ दिनों से अर्जुन अपने चेहरे को मास्क से ढके हुए दिखे थे। उनको डायरेक्टर आशुतोष गोवार‍िकर के ऑफ‍िस जाते हुए स्पॉट किया गया। तब उन्होंने अपना चेहरा मास्क से छिपाया था।

बताया जा रहा है कि अर्जुन अफनी अपकमिंग फिल्म में इस कूल अंदाज में नजर आएंगे। इसके अलावा वह मलाइका के साथ अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। आए दिन अर्जुन और मलाइका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। 

 

 

 


 

Neha