बच्चे के इलाज की डोनेशन पोस्ट पर ट्रोल हुए अर्जुन कपूर तो बोले-अगर मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मदद नहीं मांगता

4/16/2021 12:29:15 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका के साथ अपने रिश्ते को लेकर तो चर्चा में रहते ही हैं इसके अलावा एक्टर सोशल मीडिया के द्वारा भी फैंस के जुड़े रहते हैं। बीत दिन अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक बच्चे के लिए मांगी थी। जिसके लिए यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करनी शुरू कर दिया। अब एक्टर ने इसका करारा जवाब दिया है।

PunjabKesari

अर्जुन ने पोस्ट शेयर कर लिखा था- यह बच्चा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है और इसके इलाज के लिए पैसे की सख्त जरूरत है प्लीज इसकी मदद करें और डोनेशन लिंक पर क्लिक करें। कई लोगों ने अर्जुन के इस पोस्ट को खूब पसंद किया लेकिन कई लोगों को एक्टर का ये पोस्ट पसंद नहीं आया और उन्होंने अर्जुन को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

एक यूजर ने लिखा- अर्जुन को दूसरों से मदद मांगने की क्या जरूरत है अपनी एक दिन की कमाई इस बच्चे पर खर्च कर दो इसकी जान बच जाएगी।

PunjabKesari

इसका जवाब देते हुए एक्टर ने लिखा- आप सही बोल रहे हैं अगर मेरी एक दिन की कमाई 16 करोड़ होती तो मुझे इस पोस्ट की जरुरत नहीं होती। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने इस बच्चे की मदद की है और उसे अच्छे हॉस्पिटल में एडमिट भी करवाया है। अब फैंस अर्जुन के इस काम की तारीफ कर रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो अर्जुन बहुत जल्द फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अर्जुन के साथ तारा सुतारिया, जॉन अब्राहम और दिशा पटानी भी अहम भूमिका में हैं। मोहित सूरी इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा अर्जुन फिल्म भूत पुलिस में भी दिखाई देंगे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News