अर्जुन कपूर ने मां मोना को किया याद, आसमान की तरफ देखते हुए बोले- हमेशा सोचता था कि क्या वह मुझे देख रही है

1/25/2022 6:43:37 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बहुत करीब थे। एक्टर की मां अब इस दुनिया में नहीं है। अर्जुन अक्सर अपनी मां को याद करते रहते हैं। हाल ही में अर्जुन ने एक तस्वीर शेयर की है और उसके साथ भावुक नोट लिखा है।


तस्वीर में अर्जुन ब्लैक पैंट कोट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने ब्लैक शेड्स लगाए हुए हैं। एक्टर आसमान की तरफ देख रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'हमेशा सोचता था कि क्या वह मुझे वहां से देख रही है।' फैंस इस तस्वीर को लाइक कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


बता दें अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इश्कजादे' रिलीज से कुछ दिन पहले उनकी मां का निधन हो गया था। अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने उनकी मां मोना कपूर को साल 1996 में तलाक दे दिया था। अर्जुन कपूर की एक बहन अंशुला कपूर हैं। 
काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया था। अब एक्टर बहुत जल्द 'एक विलन रिटर्न्स',  'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्मों में काम करते दिखाई देंगे।

Content Writer

Parminder Kaur