कभी सौतेली बहनों से नफरत करने वाले अर्जुन, जाह्ववी-खुशी के साथ लंदन में मनाएंगे छुट्टियां

4/18/2018 4:51:40 PM

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रैस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी डेब्यू फिल्म "धड़क" की शूटिंग पूरी कर ली है। वहीं उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म "नमस्ते इंग्लैंड" की शूटिंग में बिजी हैं जो कि लंदन में शूट हो रही है।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक अर्जुन ने अपनी तीनों बहनों-अंशुला, जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ छुट्टियां प्लान की हैं। ये चारों भाई-बहन लंदन में साथ वक्त गुजारेंगे और एक दूसरे को और भी अच्छे तरीके से जानने-समझने की कोशिश करेंगे। 

PunjabKesari

बता दें कि पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के अचानक हुई मौत से उदास है। श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन और उनकी बहन अंशुला ने मिलकर दोनों छोटी बहनों को संभाला।

PunjabKesari

उस समय अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ थे। जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं।

PunjabKesari

श्रीदेवी की मौत के बाद इनके रिश्ते में काफी चेंज आ गया है।  जान्हवी, खुशी और बोनी कपूर अक्सर अर्जुन कपूर के घर दिखते हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News