कोरोना वायरस से जंग जीते अर्जुन कपूर, पोस्ट शेयर कर लोगों से की खास अपील

10/7/2020 1:18:36 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोना वायरस अब तक कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं फिल्म एक्टर अर्जुन कपूर भी इस डेडली कोरोना वायरस की मार से बचे नहीं हैं। बीते दिनों एक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए थे, हालांकि अब उन्होंने इस बीमारी को मात दे दी है। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है और साथ ही अपना उन दिनों का एक्सीपीरियंस शेयर किया है।


अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए हुए लिखा, ''मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि बीते हफते मेरे कोरोना टेस्ट नेगेटिव आया है। मैं ठीक होने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं और काम पर लौटने के लिए काफी एक्साइटड हूं। आप सब की दुआओं और पॉजिटिव एनर्जी के लिए बहुत धन्यवाद। ये वायरस सच में सीरियस है, इसलिए मैं सभी से अपील करता हूं कि आप भी सीरियस हो जाइए। ये किसी (बच्चे या जवान) को भी हो सकता है। तो कृप्या हमेशा मास्क पहनकर रखे। धन्यवाद बीएमसी आपके सपोर्ट और हेल्प के लिए। उन सभी कार्यकर्ताओं को सलाम जो अपनी जान जोखिम में डालकर हमारी देखरेख कर रहे हैं। हम आपके हमेशा कर्जदार रहेंगे।''


बता दें अर्जून कपूर ने 6 सितंबर को एक पोस्ट के जरिए खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। जिसके कुछ दिनों बाद ही उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 


काम की बात करें तो अर्जुन की अपकमिंग फिल्म  'संदीप और पिंकी फरार' है। 

suman prajapati