अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, काटे गए ये सीन

5/17/2019 7:45:15 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों ने  पसंद किया। देर रात अर्जुन ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। यह फिल्म 24 मई को रिलीज होगी लेकिन रिलीज से पहले ही इसे एक बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, खबर है कि फिल्म सेंसर बोर्ड ने अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के कुछ सीन्स पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स यह भी है कि फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड ने कैंची भी चला दी है। 

बोर्ड ने अर्जुन कपूर की फिल्म इंडिया मोस्ट वांटेड के सीन्स पर कैंची चलाते हुए बताया है कि फिल्म में ये सीन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। सेंसर बोर्ड के द्वारा फिल्म से काटे गए सीन में अर्जुन कपूर और आतंकवादी के बीच के डायलॉग्स शामिल हैं।

वहीं खबरों की मानें तो इस फिल्म से हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ भगवत गीता और मुसलमानों के धार्मिक ग्रंथ कुरान पर बोले गए डायलॉन्ग्स पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताते हुए कैंची चला दी है। इतना ही नहीं फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड के टीजर में भी कुरान को लेकर यह डायलॉग्स बोले गए थे, जिसे सेंसर बोर्ड ने कैंसल कर दिया है।

Pawan Insha