Most Stylish Couple:लेडी लव का हाथ थाम अर्जुन ने रेड कार्पेट पर मारी एंट्री, पैंट-सूट में मलाइका का दिखा स्टनिंग लुक

7/16/2022 12:21:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा अक्सर ही किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब भी दोनों साथ में स्पॉट होते हैं दोनों की तस्वीरें वायरल होने लगती हैं।

एक बार फिर कपल अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा आ गया है। अर्जुन मलाइका बीती रात एक अवार्ड शो में पहुंचे। दोनों ने हाथों में हाथ थाम रेड कार्पेट पर एंट्री की।

लुक की बात करें तो मलाइका ब्लू शिमरी फॉर्मल सूट में कहर ढाती दिखीं। उन्होंने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, पिंक बल्श से कंप्लीट किया था। वहीं अर्जुन ग्रे फ्राॅर्मल कपड़ों में हैंडसम दिखे। 

इस फंक्शन में मलाइका और अर्जुन को अवॉर्ड मिला। पहली बार इस कपल को साथ में कोई अवॉर्ड मिला है। मलाइका और अर्जुन को मोस्ट स्टाइलिश कपल ट्रॉफी से नवाजा गया।अवॉर्ड जीतने के बाद अर्जुन ने स्पीच दी और मलाइका को शुक्रिया भी कहा। इस कपल को ऑडियन्स चीयर करती नजर आई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन जल्द ही 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके साथ जाॅन अब्राहम, दिशा पाटनी, तारा सुतारिया हैं। 

Content Writer

Smita Sharma