शाॅर्ट ड्रेस और हाई हील्स.. Russo brothers की पार्टी में अर्जुन कपूर संग हाॅट बेब बन पहुंची मलाइका ने चुराई लाइमलाइट

7/23/2022 9:23:54 AM

मुंबई: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा निस्संदेह बॉलीवुड के टिनसेल के सबसे चर्चित कपल्स में से में से एक हैं। जब से उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक बनाया है तब से वे एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहरि करते रहते हैं।  लवबर्ड्स जब भी शहर में एक साथ देखे जाते हैं तो मीडिया के कैमरे उन्हें कैप्चर करने से नहीं चूकते।

मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। उम्र का लंबा फासला होने के बावजूद दोनों की केमिस्ट्री काफी मजबूत दिखाई देती है।  वहीं बीती रात ये प्यारा कपल एक बार फिर मीडिया के कैमरों में कैद हुआ।  दोनों को मार्वल फिल्म बनाने वाले निर्माता रूसो ब्रदर्स की पार्टी में साथ स्पॉट किया गया।

जानकारी के मुताबिक, निर्माता रितेश सिधवानी द्वारा रूसो ब्रदर्स के लिए स्टार-स्टड पार्टी आयोजित की गई थी। इसी पार्टी में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी रॉकिंग उपस्थिति दर्ज करवाई।

पार्टी के लिए कपल ने वायलेट और पर्पल रंगों के आउटफिट चुने। लव बर्ड्स ने इवेंट में पहुंचते ही अपने स्टाइलिश आउटफिट्स से खूब लाइमलाइट बटोरी। लुक की बात करें तो मल्ला  पर्पल कलर की स्पार्कल ड्रेस  हाॅट लग रही थीं।

मलाइका ने बालों को ओपन रखा था। इसके साथ ही उन्होंने ग्लैमरस मेकअप लुक चुना था। एक्ट्रेस ने हाई हील्स और बैग के साथ लुक को पूरा किया। वहीं अर्जुन कपूर भी अपनी लेडी लव के साथ ट्विनिंग किए नजर आए। अर्जुन डार्क पर्पल शर्ट,ब्लैक पैंट पहनी थी। 


हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपना बांद्रा वाला फ्लैट बेच दिया था, जो मलाइका अरोड़ा की बिल्डिंग में था। इसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि कपल के बीच कुछ सही नहीं है हालांकि अब एक-साथ पार्टी में पहुंचकर उन्होंने इन खबरों पर विराम लगा दिया है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इस समय अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न' के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, जाॅन अब्राहम, दिशा पाटनी हैं। फिल्म 29 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।  

Content Writer

Smita Sharma