शादी की खबरों के बीच देर रात मलाइका संग डिनर डेट पर स्पाॅट हुए अर्जुन कपूर

3/9/2019 11:30:24 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। शुक्रवार रात को दोनों जूहू के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पाॅट किया गया है। इस दौरान मलाइका रेड कलर का क्राॅप टाॅप और ब्लू जींस में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।

इसके साथ उन्होंने अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए ब्लेजर लिया हुआ था। वहीं अर्जुन ब्लू एंड व्हाइट हुडी और ब्लू जींस में कैजुअल लुक में दिखे।  इस दौरान दोनों एक दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल दिख रहे थे।अर्जुन इस दौरान पैपराजी को पोज देते भी नजर आए जबकि मलाइका मीडिया को इग्नोर करती दिखी। 

 

अगले महीने कर सकते हैं शादी


बता दें कि बीते दिन खबर आई थी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। डेक्कन क्रोन‍िकल वेबसाइट के मुताबिक दोनों अगले महीने यानि अप्रैल में शादी कर सकते हैं। शादी क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी। इस सेरेमनी को प्राइवेट रखा जाएगा। वेडिंग में सिर्फ फैमिली और करीबी दोसेत ही शामिल होंगे। खबरें ये भी हैं कि दोनों ने शादी के लिए लोखंडवाला के पास एक पॉश इलाके में अपार्टमेंट भी खरीद लिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में 'पानीपत' के तीसरे युद्द की कहानी को दिखाया जाने वाला है।

फिल्म में अर्जुन के साथ ही लीड रोल में कृति सेनन हैं जबकि संजय दत्त और कुणाल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की तैयारी में है।

Smita Sharma