जल्द शादी करेंगे मलाइका-अर्जुन, मगर परिवार के ये 3 सदस्य बने प्यार के दुश्मन

1/18/2019 5:31:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। चाहें ये दोनों एयरपोर्ट पर हो या किसी इवैंट में मीडिया के कैमरे इन्हें कैद कर ही लेेते है। वैसे अब तो इनका प्यार जग जाहिर होने लग गया है। अर्जुन ने हाल ही में मलाइका की तस्वीर पर भी कमेंट किया था। वैसे खबरे ये भी थी कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

 

 

मगर कपूर परिवार के ही ये तीन सदस्य इनके प्यार के खिलाफ है। जानकारी के मुताबिक मलाइका और अर्जुन की जोड़ी सोनम कपूर को फूंटी आंख भी नहीं भाती। दरअसल, सोनम नहीं चाहती है कि मलाइका और अर्जुन की शादी हो। इतना ही नहीं वह तो अर्जुन को हिदायत भी दे चुकी है कि वह मलाइका से दूर रहा करें। 

 


सोमन एेसा इस लिए कर रही है क्योकि एक पार्टी के दौरान सोनम और मलाइका के बीच छोटी सी अनबन हो गई थी, जिसके बाद इन दोनों ने कभी भी एक-दूसरे को नहीं बुलाया। शायद ये ही एक वजह है कि सोनम को मलाइका-अर्जुन का रिश्ता पसंद नहीं है। वहीं सोनम के अलावा इन दोनों का रिलेशन बोनी कपूर-अंशुला कपूर को भी नहीं पसंद है। दोनों ही नहीं चाहते है कि अर्जुन की नजदीकियां मलाइका के साथ बढ़ें। 

 

Konika