मलाइका अरोड़ा को लेकर अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स से की ये Request

1/10/2019 5:04:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों एक-साथ स्पॉट होते रहते हैं। चाहें ये दोनों एयरपोर्ट पर हो या किसी इवैंट में मीडिया के कैमरा इन्हें कैद कर ही लेेते है। लेकिन अब अर्जुन ने मलाइका को लेकर फोटोग्राफर्स को एक सख्त हिदायत दे दी है। खबर है कि अर्जुन कपूर ने फोटोग्राफर्स को कहा है कि वे मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर खड़े होना बंद करें।

 

 

रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन के पीआर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया, "हां, अर्जुन ने फोटोग्राफर्स से निवेदन किया कि बिल्डिंग के बाकी लोगों को उनके ऐसा करने से दिक्कत होती है। उन्होंने खुशी-खुशी अर्जुन की बात को माना भी है।" खबर है कि फोटोग्राफर्स रात-रात भर मलाइका के घर के बाहर खड़े रहते थे जिस पर एक्टर ने कहा कि बाहर तस्वीरें खींचने तक ठीक है लेकिन इस तरह किसी के घर के बाहर खड़े रहना गलत है।

 


अर्जुन ने कहा कि फोटोग्राफर्स प्लीज कलाकारों के घरों से दूर रहें। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने अब तक इस बात का खुलकर ऐलान नहीं किया है कि वे एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने जरूर ये राज अपने शो पर खोल दिया। करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण के दौरान यह बात कही कि वे (करण और मलाइका) एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
 

Konika