मलाइका के साथ सैफ-करीना के घर पहुंचे अर्जुन ने खोया आपा, इस वजह से शख्स को लगाई जमकर फटकार

3/1/2021 9:09:37 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर हाल ही में करीना कपूर और न्यूबाॅर्न बेबी से मिलने उनके घर पहुंचे। इस दौरान की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो 47 की मलाइका इस दौरान स्लीवलेस व्हाइट एंड ब्लू आउटफिट में दिखीं। मिनिमल मेकअप, बन मलाइका के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं अर्जुन ऑल ब्लैक लुक में दिखे। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए कपल ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।

इस दौरान अर्जुन काफी गुस्से में नजर आए। दरअसल, जब मलाइका और अर्जुन गाड़ी से उतर कर करीना के घर के अंदर जाने लगे तो, वहां मौजूद एक शख्स उन्हें देखने के लिए दीवार पर चढ़ गया, जिसे देखकर अर्जुन इतना गुस्सा हो गए कि दीवार पर चढ़े शख्स को उन्होंने फटकार लगा दी।

अर्जुन ने उस शख्स से विनती की और कहा कि वो ऐसा ना करें इससे उन्हें चोट लग सकती है लेकिन अर्जन के समझाने के बाद भी उस शख्स ने दीवार से उतरने से इंकार कर दिया। फिर जब अर्जुन उसके करीब जाने लगे तो वो उन्हें देखकर भाग गया। इस दौरान का वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। 

काम की बात करें तो मलाइका हाल ही में  'इंडियाज बेस्ट डांसर' में जज की भूमिका में नजर आईं थीं। वहीं अर्जुन के काम की बात करें तो वह दिबाकर बैनर्जी की फिल्म संदीप और पिंकी में फरार दिखेंगे। इसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इसके अलावा अर्जुन रकुलप्रीत के साथ सरदार का ग्रैंडसन में नजर आएंगे। अर्जुन और रकुल के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, अदिति राव हैदरी और जॉन अब्राहम जैसे स्टार्स नजर आएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

Content Writer

Smita Sharma