रणबीर कपूर को लगी शराब की लत! पोल खोलते हुए अर्जुन कपूर बोले-''वो ''कपूर'' सरनेम के मुताबिक जी रहा है''

8/15/2022 2:02:05 PM

मुंबई: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण 7' भी हर सीजन की तरह खूब चर्चाओं में हैं। इसमें हिस्सा लेने वाले स्टार्स कुछ न कुछ ऐसा खुलासा कर देते हैं जो खबरों का हिस्सा बन जाती हैं। 

पिछले हफ्ते अर्जुन कपूर और सोनम कपूर  करण के मेहमान बने। इस दौरान अर्जुन कपूर ने रणबीर कपूर को लेकर ऐसी बात कही जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। अर्जुन ने रणबीर कपूर के शराब पीने की लत को लेकर पोल खोली। 

करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर से कई सारे सवाल पूछे। इसी दौरान जब करण ने अर्जुन से सवाल किया- 'अगर आप वेकेशन पर दोस्तों संग गए हों तो सेल्फी सबसे ज्यादा कौन लेगा? 'अर्जुन ने जवाब में वरुण धवन का नाम लिया और ये भी कहा कि वो वेकेशन पर भी प्रमोशन करेगा। इसके बाद करण ने पूछा  'अजनबियों से सबसे ज्यादा फ्लर्ट कौन करेगा?' इस पर उन्होंने आदित्य रॉय कपूर का नाम लिया।

आखिर में करण ने पूछा- 'सबसे ज्यादा ड्रिंक कौन करेगा?' तो अर्जुन ने जवाब में रणबीर कपूर कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा-'आखिर वो (रणबीर) कपूर सरनेम के मुताबिक जी रहे हैं।'

रणबीर कपूर खुद ये मान चुके हैं कि वो जब पीने लगते हैं तो रुक नहीं पाते। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में रणबीर ने कहा था-'मुझे शराब पीने की लत नहीं है लेकिन हां, मुझे पीने की आदत है। जब मैं शुरू करता हूं तो मैं रुकता नहीं हूं। मुझे लगता है कि ये मेरे खून में है। आप जानते हैं कि मेरा परिवार है वो सभी शराब के बहुत शौकीन हैं। हां ये मेरे जीन में है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर हाल ही में 'शमशेरा' फिल्म में नजर आए थे। इसमें संजय दत्त और वाणी कपूर भी थे। रणबीर जल्द ही पत्नी आलिया भट्ट संग अयान मुखर्जी की मूवी 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगे जो 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म में दिखेंगे। अर्जुन कपूर की बात करें तो उनकी फिल्म एक विलेन 2 हाल ही में रिलीज हुई थी। 
 

Content Writer

Smita Sharma