अर्जुन कपूर की दादी परिणीति को मानती है एक आदर्श दुल्हन

9/18/2018 3:32:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में इनके साथ एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया। यहां जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'इससे पहले, दादी मेरी शादी की योजनाओं को पास कर चुकी है। नमस्ते इंग्लैंड का ट्रेलर देखने के बाद, दादी ने कहा कि मेरे सभी सह-कलाकारों में से परिणीति और मैं एक परफेक्ट जोड़ी लगते है। उनके अनुसार हम स्क्रीन पर एक आदर्श जोड़ी के रूप में नज़र आते हैं और परिणीति वास्तविक जीवन में भी मेरे लिए सबसे उचित है।"

 


अर्जुन के 33वें जन्मदिन के अवसर पर भी अर्जुन की दादी ने उन्हें शादी करने के लिए अनुरोध किया था। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद, अर्जुन की दादी को परिणीति में अपने पोते के लिए एक आदर्श दुल्हन मिल गई है।

 

 
विपुल अमृतलाल शाह की 'नमस्ते इंग्लैंड' एक युवा और ताज़ा कहानी है, जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है। फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा, जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है, जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा। ये फिल्म 19 अक्टूबर 2018 के दिन देशभर में रिलीज होगी।

Konika