अर्जुन कपूर ने खरीदी नई मर्सिडीज कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

9/10/2021 12:58:29 PM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया है। लोग एक्टर की फिल्मों को खूब पसंद करते हैं। अर्जुन को कारों का भी खूब शौक है। हाल ही में अर्जुन ने Mercedes Maybach GLS600 SUV लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

PunjabKesari
दरअसल, इस साल की शुरूआत में अर्जुन को रणवीर सिंह के साथ मर्सिडीज मेबैक में सवारी करते देखा गया था। इस ड्राइव के बाद अर्जुन इस कार से इतने प्रभावित हुए की उन्होंने भी अपने लिए 'मर्सिडीज मेबैक GLS 600'  खरीद ली है। तस्वीर में अर्जुन नई कार के साथ पोज दे रहे हैं। अर्जुन की कार का नंबर MH-02 F-02911 है, जो उनके पिता बोनी कपूर के बर्थडे 29 दिसंबर और बहन अंशुला के बर्थडे 11 नवंबर की तारीख है। अर्जुन की इस कार की कीमत 2.43 करोड़ रुपए है। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं और एक्टर को बधाईयां दे रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो आज अर्जुन की फिल्म फिल्म 'भूत पुलिस' रिलीज हुई है। ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई है। फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम है। इसके अलावा एक्टर फिल्म 'एक विलन रिटर्न्स' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अर्जुन के साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया दिखाई देंगे। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News