प्यार के शहर पेरिस में मलाइका-अर्जुन का रोमांस, बर्थडे से पहले एक्टर ने यूं बिताई लेडीलव संग रोमांटिक शाम

6/26/2022 10:32:31 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और उनकी लेडीलव यानि एक्ट्रेस  मलाइका अरोड़ा बी-टाउन के रोमांटिक कपल्स में से एक हैं। कपल की तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर जमकर वायरल होती हैं। इन दिनों लवबर्ड्स पेरिस में रोमांटिक हाॅलीडे एंजाॅय कर रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस स्पेशल डे से पहले लवबर्ड ने रोमांटिक शाम बिताई जिसकी तस्वीरें अर्जुन ने फैंस के साथ शेयर की हैं।

PunjabKesari

तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर की सेल्फी तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा मुस्कुराते हुए कैमरे को देखकर पोज दे रही हैं। लुक की बात करें तो अर्जुन ऑलिव ग्रीन कलर स्लीवलेस टी-शर्ट में कूल लग रहे हैं।

PunjabKesari

वहीं मलाइका व्हाइट अटायर में दिख रही हैं। नो मेकअप लुक में भी मल्ला खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों में कपल को बैकग्राउंड में एफिल टॉवर के साथ कैमरे के लिए पोज देते देखा जा सकता है। अर्जुन ने पोस्ट को कैप्शन दिया-एफिल गुड...आई नो आई वुड...#parisvibes। फैंस कपल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर  मोहित सूरी की 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया के साथ नजर आएंगे। उनके पास आसमान भारद्वाज की 'कुट्टी' और अजय बहल की 'द लेडीकिलर' भी हैं। वहीं मलाइका इन दिनों फिल्मों से दूर हैं हालांकि वह अक्सर रियालिटी शोज जज करती नजर आती हैं। 

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News