दरियादिली: अर्जुन कपूर ने ली 1000 बच्चों की जिम्मेदारी,फूडक्लाउड के जरिए हर रोज बच्चों को पहुंचा रहे हैं खाना

11/23/2020 10:41:42 AM

मुंबई: कोरोना वायरस ने एक तरफ जहां लोगों को शारीरीक हानि पहुंचाई। वहीं दूसरी तरफ लोगों को को आर्थिक स्थिती में भी मारा है। देश की आधि जनता बेरोजगारी का भी शिकार हुई। लोगों के पास खाने के लिए भी कुछ नहीं बचा। हालांकि सरकार और कई बड़ी हस्तियां इस मुश्किल समय से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आगे आए।

वहीं बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी  करीब एक महीने तक करीब 1000 बच्चों की मदद की और उन्हें हर माह पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया। दरअसल, कुछ समय पहले अर्जुन कपूर ने  लैंगिक समानता में सुधार लाने और आत्मनिर्भरता के विकास के लिए फूड डिलीवरी स्टार्टअप, फूडक्लाउड में निवेश किया था।

वहीं महामारी के दौरान इस कारोबार के जरिए उन्होने करीब एक महीने तक करीब 1000 बच्चों की मदद की और उन्हें हर माह पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराया। इस बार में बात करते हुए अर्जुन ने कहा-'कोरोना महामारी ने हमारे समाज के सामने अनेक चुनौतियां पैदा कीं और इससे बच्चे बहुत ज्यादा प्रभावित हुए। परिवारों की आय अचानक बंद हो जाने उन परिवारों के बच्चों को बहुत नुकसान हुआ जिनमें कमाई की सारी जिम्मेदारी सिर्फ घर के मुखिया पर थी। यह सब देखने के बाद द अर्जुन ने सुनिश्चित किया कि उनकी कंपनी नियमित तौर पर बच्चों को सुरक्षा दे सके।'  

अर्जुन ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा-'हमने अपने स्टार्टअप के जरिए बच्चों का ख्याल रखने और उन्हें पोषणयुक्त भोजन कराने का प्रयास किया और हमें अपनी टीम पर गर्व है जो वह हर महीने बच्चों का ख्याल रख रही है। यह प्लेटफॉर्म तब तक जरूरतमंद बच्चों की मदद करेगा, जब तक यह महामारी खत्म न हो उनके मुताबिक. बच्चों को पर्याप्त भोजन के बिना कभी नहीं रहना चाहिए और उन्हें कुपोषण की नौबत तो आने ही नहीं देनी चाहिए।'

 

काम की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश में हो रही है। फिल्म में उनके साथ 
सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम जैसे कई स्टार्स हैं। 

Smita Sharma