गर्लफ्रेंड को छोड़ मलाइका की फ्रेंड्स संग अर्जुन की मस्ती, को-स्टार करीना संग यूं दिए पोज

2/2/2020 12:01:45 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी लव-लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। आए दिन कपल को डिनर डेट या पार्टीज में स्पाॅट किया जाता है। बीते दिनों एक बार बॉलीवुड के चार्मिंग कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक साथ नजर आए।

PunjabKesari

दरअसल,31 जनवरी को अमृता अरोड़ा ने अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने इस खास मौके पर बांद्रा स्थित अपने घर पर एक आलीशान पार्टी का आयोजन किया, जिसमें कई स्टार्स ने शिरकत की। मलाइका और अर्जुन भी इसी पार्टी में पहुंचे थे।

PunjabKesari

पार्टी की कई तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों की खास बात ये हैं कि इनमें अर्जुन गर्लफ्रेंड के साथ नहीं बल्कि मलाइका की सहेलियों के साथ पोज देते दिख रहे हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर मेंअर्जुन अपनी की एंड का की को-स्टार करीना कपूर खान के साथ मस्ती कर रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में वह मल्ला के दोस्तों संग दिख रहे हैं। अर्जुन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन आखिरी बार फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन, संजय दत्त थे। यह फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News