अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा से बनाई दूरी! घाटे में बेचा अपना 4BHK फ्लैट

7/21/2022 4:44:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. अर्जुन कपूर ने कुछ समय पहले ही एक 4बीएचके फ्लैट खरीदा था। उनका यह फ्लैट गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर के नजदीक था, लेकिन अब एक्टर ने इसे बेच दिया है। जी हा, अर्जुन कपूर ने अपार्टमेंट घाटे में बेट दिया है। हालांकि, यह नहीं पता चल पाया है कि उन्होंने इसे क्यों बेचा।

 

 

अर्जुन कपूर ने एक साल पहले 20 करोड़ में 4बीएचके फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब उन्होंने इस अपार्टमेंट को 16 करोड़ रुपए में बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर का यह अपार्टमेंट 4364 स्क्वेयर फीट में है, जिसे उन्होंने 4 करोड़ के घाटे से बेचा है। फ्लैट के सेल डॉक्युमेंट की रजिस्ट्री 19 मई को हुई थी। इन डॉक्युमेंट्स को अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने साइन किया था। अर्जुन का यह घर सी-फेसिंग था, जहां से वर्ली सी-लिंक का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता था। इसमें स्पा से लेकर लाइब्रेरी, पूल और मिनी गोल्फ कोर्स जैसी कई लग्जरी सुविधाएं थीं। 


अर्जुन कपूर अभी जुहू स्थित रहेजा ऑर्किड में रह रहे हैं, जबकि मलाइका 81 Aureate बिल्डिंग में रहती हैं।  


काम की बात करें तो अर्जुन कपूर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास 'कुत्ते' और 'द लेडी किलर' जैसी फिल्में भी हैं।  

Content Writer

suman prajapati