मलाइका का बॉसी लुक देख घायल हुए अर्जुन कपूर, तस्वीर पर कर दिया ये कमेंट

3/18/2019 1:37:29 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में खबरें आईं थी कि ये दोनों अगले महीने शादी रचा सकते है। खैर अब इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है मगर ये दोनों आए दिन अपने प्यार का सबूत देते रहते है। दरअसल, मलाइका ने अपने इंस्टा पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका ने व्हाइट कलर का ब्लैजर सूट पहना है।

 

 

बॉसी लुक में मलाइका काफी जच रही है। वहीं वह इन तस्वीरों में काफी खूबसूरत भी लग रही है। मलाइका की ये तस्वीेरें देख अर्जुन भी खुद को रोक नहीं पाए है और मल्ला की तस्वीर पर कमेंट कर दिया। मल्ला की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अर्जुन लिखते है-‘A royal mesh।’ वहीं मलाइका ने अर्जुन के कमेंट का रिप्लाई करते हुए लिखा- 'अच्छा'।

 


अगर अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन इन दिनों फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को आशुतोष गोवारिकर डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में 'पानीपत' के तीसरे युद्द की कहानी को दिखाया जाने वाला है। फिल्म में अर्जुन के साथ ही लीड रोल में कृति सेनन हैं जबकि संजय दत्त और कुणाल कपूर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर 2019 को रिलीज होने की तैयारी में है। 

 

View this post on Instagram

@chivasindia @gpkritikos @nashishsoni 📸 @ektakauroberoi

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on

 

Konika