मलाइका से 12 साल के एज गैप को लेकर ट्रोल करने पर अर्जुन का जवाब- उम्र को रिलेशनशिप का आधार बनाना मूर्खता

1/3/2022 3:28:09 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कपल के एज गैप को लेकर भी काफी बातें होती है। हालांकि, एज गैप दोनों के प्यार के बीच कभी दरार नहीं बना। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका संग रिश्ते में अपने एज डिफेंरस पर चुप्पी तोड़ी है और उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

 

 


दरअसल, अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा से उम्र में 12 साल छोटे हैं, जिसे लेकर अक्सर यूजर्स कपल को ट्रोल करते रहते हैं। अब हाल ही मे अर्जुन ने मलाइका से अपनी उम्र के अंतर को लेकर की जा रही आलोचना के बारे में खुलकर बात की।


हाल ही में अर्जुन ने कहा कि सबसे पहले मुझे लगता है कि मीडिया ही लोगों के कमेंट्स देखती है। हम इसका 90% हिस्सा भी नहीं देखते है। इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है, क्योंकि यह सब नकली है।


अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि वही लोग मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरते है। इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते। अर्जुन ने ये भी कहा कि मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा मामला है। जब तक मेरे काम की पहचान हो रही है, बाकी सब तो बस शोर-शराबा है। आप इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि किसकी उम्र कितनी है, इसलिए हमें बस जीना चाहिए, जीने देना चाहिए और आगे बढना चाहिए। उम्र को रिलेशनशिप का आधार बनाना मूर्खता है।

 

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर की उम्र 36 साल हैं, जबकि मलाइका अरोड़ा की उम्र 48 साल हैं, लेकिन उम्र का अंतर दोनों में कभी कम प्यर की वजह नहीं बना। कपल ने साल 2019 अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News