मलाइका की पोस्ट पर कमेंट कर अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, हार्ट इमोजी के साथ लिख डाली ये बात

8/27/2023 1:42:38 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर अर्जुन कपूर और अदाकारा मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन किसी सही कारणों से नहीं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब उड़ रही हैं। फैंस को बीते कुछ दिनों से कई ऐसे हिंट मिल रहे हैं, जिससे उन्हें ये साफ हो रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर अभी तक कपल का कोई रिप्लाई नहीं आया है। इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस को फिर कंफ्यूज कर दिया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

दरअसल इंटरनेशनल डॉग डे पर मलाइका अरोड़ा ने अपने डॉग के साथ एक वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 'इंटरनेशनल डॉग डे. सेलिब्रेटिंग आज कल और हमेशा। मेरा सुपरस्टार कैसपर।'


मलाइका के इस पोस्ट पर अर्जुन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये असली स्टार है तुम्हारी जिंदगी का। हैंडसम लड़का.' इसके साथ ही उन्होंने हार्ट और फायर इमोजी भी लगाई।

  
 


कैसे उड़ीं अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबरें
दरअसल, अर्जुन कपूर ने बीते दिनों अपने इंस्टा अकाउंट पर वेकेशन की कुछ पिक्चर्स शेयर की थीं। इन फोटोज में अर्जुन अकेले ही नजर आए थे। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका का इसपर कोई रिएक्शन नहीं आया था। इसके साथ ही मलाइका एपी ढिल्लों के मुंबई में आयोजित एक इवेंट में अकेले ही पहुंची थीं। इतना ही नहीं, हाल ही में मलाइका ने एक क्रिप्टिक मैसेज वाली एक स्वेटशर्ट पहनी थी, जिसपर लिखा था, 'चलो अलग हो जाते हैं।' इस सब को देख यूजर्स दोनों के ब्रेकअप की खबरों के कयास लगाने लगे।


 

 

Content Writer

suman prajapati