बहन के जन्मदिन पर अर्जुन का पोस्ट-''हैप्पी बर्थडे अंशुला,तुम जो चाहती हो वो सब तुम्हें मिले, याद रखना मां और मैं हमेशा तुम्हारे साथ''

12/29/2021 3:51:49 PM

मुंबई: बाॅलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बड़ी बेटी और  एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर 29 दिसंबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर अंशुला को उनके भाई अर्जुन ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया है। अर्जुन ने बहन अंशुला संग एक वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं।

PunjabKesari

वीडियो के बैकग्राउंड में बादशाह का सॉन्ग ‘जुगनू’ चल रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि दोनों भाई-बहन ने एक ही जैसा आउटफिट पहन है। डांस करते-करते अंशुला आखिर में थक जाती हैं और अर्जुन खुद को बेस्ट दिखाते हैं।

PunjabKesari

वीडियो शेयर करने के साथ ही अर्जुन ने अपनी प्यारी बहन के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा।

PunjabKesari

कैप्शन में अर्जुन ने लिखा-'हमेशा उदार बनी रहो, हर रोज खुद के बेस्ट वर्जन में रहना। हमेशा खुश और मुस्कुराते रहना, याद रखना मां और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं। बर्थडे  की बधाई अंशुला कपूर। तुम जो भी चाहती हो वो सब इस साल तुम्हें मिले।'

PunjabKesari

अपने भाई के पोस्ट पर अंशुला ने 'हार्ट इमोजी' के साथ 'आई लव यू'  कमेंट किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

 

बर्थडे पर कोरोना का शिकार हुईं अंशुला

अपने इस खास दिन पर अंशुला कोरोना का शिकार हो गई हैं। खबर के मुताबिक अर्जुन कपूर, रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी की भी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है।

 PunjabKesari

अंशुला कपूर, बोनी कपूर और उनकी पत्नी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं।बोनी कपूर ने दूसरी शादी श्रीदेवी से की थी। अंशुला की मां की मौत साल 2012 में हो गई थी। अंशुला पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। उन्होंने न्यूयॉर्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियो में काम किया है।अंशुला की पूरी फैमली फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं मगर वह ग्लैमर वर्ल्ड की चकाचौंध से दूर ही रहती हैं। अंशुला इस समय फैन काइंड वेबसाइट चलाती हैं। अंशुला इस वेबसाइट की फाउंडर है। इसके माध्यम से वो जरूरत मंद लोगों की सहायता करती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News