34 की उम्र में भी सीलिंग फैन से डरते हैं अर्जुन कपूर, घर में नहीं लगवाए पंखे

6/26/2019 11:31:37 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज अपना 34वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे है। अर्जुन का जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। अर्जुन कपूर ने अपने करियर में कई फिल्में की है। भले ही उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा नहीं चलतीं मगर लोग उनकी एक्टिंग और एक्ट्रेस के साथ उनकी केमिस्ट्री को पसंद करते हैं।

 


अर्जुन कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले अपनी हेल्थ पर काफी काम किया हो मगर एक समय ऐसा भी था जब वे काफी मोटे हुआ करते थे। अर्जुन इस दौरान का जिक्र करते हुए कह चुके हैं कि उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। घर में रहने के कारण वे काफी मोटे हो गए थे। इसके बाद उनका नेचर इंट्रोवर्ट हो गया था। अर्जुन के घर का नाम फुबु था। मोटेपे के दिनों का किस्सा शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे दोस्त अभी भी मुझे फुबु कह कर बुलाते हैं। ये उनका निकनेम है। अर्जुन का निकनेम फुबु कैसे पड़ा इस बारे में उन्होंने बताया था।

 


उन्होंने कहा था कि ये कपड़ों की एक अमेरिकन ब्रांड का नाम है जो बड़े साइज के कपड़े बनाती है। मुझे रंगीन कपड़े पहनना पसंद था मगर नॉर्मल कपड़े कभी भी मुझमे फिट नहीं आते थे। फुबु ब्रांड फुटबॉल की जर्सीज बनाती थी। मैं उस तरह की जर्सीज पहनना पसंद करता था। मुझे स्पोर्ट्स खेलने का शौक था पर मैं मोटापे की वजह से खेल नहीं पाता था।

 


बता दें कि एक समय ऐसा भी आया था जब अर्जुन कपूर डिप्रेशन में चले गए थे। इसकी वजह उनके माता-पिता का अलग होना था। जब बोनी ने मोना (अर्जुन की मां) 13 साल तक शादी में रहने के बाद अपने से 7 वर्ष छोटी श्रीदेवी से शादी कर ली थी उस दौरान अर्जुन, उनकी मां और बहन अंशुला को काफी संघर्ष करना पड़ा था। ये एक ऐसा दौर था जब अर्जुन, डिप्रेशन में चले गए थे।

 


कई सारे एक्टर्स ऐसे हैं जो किसी चीज का फोबिया रखते हैं। ऐसा ही एक फोबिया अर्जुन कपूर भी रखते हैं। बता दें कि अर्जुन कपूर को सीलिंग फैन से डर रखता है। उन्हें सीलिंग फैन से फोबिया है। इस वजह से उनके घर में कहीं भी सीलिंग फैन नहीं है। अगर उनकी अपमकिंग फिल्मों की बात करें तो अर्जुन जल्द ही फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' और 'पानीपत' में नजर आएंगे। 

 

Konika