पापा बोनी और बहनों के साथ अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, देखें तस्वीरें

6/26/2018 1:07:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज 33 साल के हो गए है। बीती रात अर्जुन के घर पिता बोनी कपूर, जाह्नवी और खुशी पहुंचे। पूरे परिवार ने साथ में एक्टर का बर्थडे सेलिब्रेट किया।

 

 

जाह्नवी ने इंस्टा पर अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए उन्हें अपने परिवार की ताकत बताया है। इस दौरान खुशी कपूर ग्रे टी-शर्ट और डेनिम शॉर्ट्स में नजर आईं वहीं जाह्नवी ब्लैक टॉप और जींस में दिखी।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

 श्रीदेवी के निधन के बाद से अर्जुन अपनी सौतेली बहनों के करीब आ गए हैं। वे हर मोड़ पर उन्हें सपोर्ट करते हुए दिखते हैं। अर्जुन, जाह्नवी-खुशी को लेकर प्रोटेक्टिव भी हो गए हैं। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

हाल ही में जब बोनी कपूर आईफा में श्रीदेवी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड लेने गए थे। तब वे भावुक हो गए, जिसके तुरंत बाद अर्जुन ने स्टेज पर जाकर पिता को सहारा दिया। (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

 

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म नमस्ते लंदन की शूटिंग जारी है। इसके अलावा उनके हाथ में दो और प्रोजेक्ट संदीप और पिंकी फरार, पानीपत हैं।  (PIC CREDIT: VARINDER CHAWLA)

 

Punjab Kesari