देर रात हाथों में हाथ डाल मुंबई की सड़कों पर स्पाॅट हुए मलाइका-अर्जुन, मीडिया को देख दिया ऐसा रिएक्शन

3/14/2020 1:27:48 PM

मुंबई: बाॅलीवुड के हाॅट कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का इश्क किसी से छुपा नहीं है। इन दोनों का रिलेशनशिप  बी-टाउन में टॉकिंग प्वॉइंट बना हुआ है हालांकि दोनों ने कभी भी इस बारे में कोई बात नहीं की। लेकिन फिर भी इन दोनों की खबरों से बाजार हमेशा गर्म रहता है।

दोनों कितना भी छुपने की कोशिश करें लेकिन फोटोग्राफर्स दोनों को ढूंढ ही निकालते हैं। हाल ही में दोनों एक बार फिर से कैमरे की नजर में कैद हुए हैं। लेकिन इस बार दोनों का अंदाज कुछ जुदा था।

दरअसल, बीती रात अर्जुन को अपनी लेडीलव मलाइका के साथ मुंबई की सड़कों पर एक साथ घूमते हुए स्पॉट हुए। इश दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए। बता दें कि शुक्रवार की रात अर्जुन और मलाइका अपने दोस्त की एक पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे।

इस पार्टी के खत्म होने के बाद अर्जुन मलाइका को छोड़ने के लि बाहर आए। इस दौरान अर्जुन एक प्रोटेक्टिव बाॅयफ्रेंड की तरह मल्ला का हाथ थामें दिखे। लुक की बात करें तो अर्जुन ग्रे रंग की टी-शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम दिखे।

वहीं मल्ला व्हाइट क्राॅप टाॅप के साथ ब्लैक पैंट और जैकेट में हाॅट दिखीं।  इसी के साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ही फुटवियर और पर्स भी कैरी किया था।

सटबल मेकअप,ओपन हेयर्स, पिंक लिपस्टिक मल्ला के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। मल्ला और अर्जुन की ये तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की तो अर्जुन जल्द ही परिणीति चोपड़ा के साथ 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाले हैं। इससे पहले वो आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे।

Smita Sharma