अर्जुन कपूर ने शेयर किया मलाइका का साइकिल चलाते का वीडियो, एक्ट्रेस को मालदीव में दिखे डायनासोर के अंडे!

12/5/2021 11:57:54 AM

मुंबई. एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसके साथ कपल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव है और लगातार वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहा है। हाल ही में अर्जुन और मलाइका ने कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो खूब वायरल हो रहे हैं।


अर्जुन ने इंस्टा स्टोरी में तीन वीडियोज शेयर किया है, जिसमें मलाइका साइकिल चलाती हुई नजर आ रही है। मलाइका ने येलो स्विमवियर पहना हुआ है। अर्जुन शूट कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा- 'साइकिल चलाना उसकी विशेषज्ञता नहीं है।'

एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा-  'जब उसे कोई आइडिया नहीं है कि आप उसका वीडियो शूट कर रहा हूं।' मलाइका साइकिल चलाते हुए अचानक ब्रेक लगाकर चिलाने लगती है।

वहीं मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस ने अंडों की भी तस्वीर शेयर की है और फैंस से पूछा है कि क्या ये डायनासोर के अंडे हैं? मलाइका ने लिखा- ‘Dinosaur Eggs?’ #Khalesi फैंस इन वीडियोज और फोटोज को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें अर्जुन और मलाइका काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीते दिनों कपल के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं थी। अब दोनों ने साथ वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

Content Writer

Parminder Kaur