क्या लिव-इन में रहेंगे अर्जुन-मलाइका? मुंबई में खरीदा नया आशियाना

11/26/2018 1:13:34 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के साथ अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। आए दिन दोनों परिवार के साथ डिनर पर डेट और पार्टी करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में अब खबरें सामने आ रही हैं कि अर्जुन और मलाइका ने एक प्रॉपर्टी भी खरीदी है। 

खबरों के मुताबिक दोनों ने पॉश लोकेशन में एक घर खरीदा है। अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है।

अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है, लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन फिल्म 'इंडियाज मोस्टवांटेड' की शूटिंग पूरी करने के बाद एक्टर अाशुतोष की 'पानीपत' में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं मलाइका इन दिनों 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में जज की भूमिका निभा रही हैं।  

Neha