क्रिसमस पार्टी पर एक साथ पहुंचे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

12/23/2018 11:39:11 AM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और एक्ट्रैस मलाइका अरोड़ा ने रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में एक साथ शिरकत की। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पार्टी में एक साथ पहुंचे।

दरअसल, रितेश सिधवानी ने आज मुंबई में अपने घर पर एक क्रिसमस पार्टी की मेजबानी की। इस पार्टी में संजय कपूर, जोया अख्तर, प्रेमिका शिबानी दांडेकर, तुषार कपूर, अमृता अरोड़ा और अन्य सेलेब्स के साथ फरहान अख्तर भी पहुंचे। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने एक साथ पार्टी अटेंड की। इस पार्टी में एक हैरान करने वाली बात ये दिखीं कि इसमें मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ पहुंचे। आप भी देखें ये तस्वीर

गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अब डिनर डेट और आउटिंग पर अक्सर देखा जाता है। खबरों की मानें तो ये दोनों कई सालों से एक-दूसरे से जुड़े हुएं है लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में बात नहीं की। उनके संबंध को अगले स्तर तक ले जाने के बारे में बहुत कुछ बताया गया है।

Pawan Insha