''इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड'' और ''लव आज कल 2'' से अर्जुन-कार्तिक का फर्स्ट लुक आया सामने

4/15/2019 12:53:21 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' का पहला लुक रिलीज हो गया है। इसमें अर्जुन इंटेंस लुक में नजर आ रहे है। इस पोस्टर को अर्जुन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है और साथ में ही ये भी बताया है कि फिल्म का टीजर कल रिलीज होगा।

 

 

फिल्म को राजकुमार गुप्ता ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इससे पहले राजकुमार गुप्ता नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्में बना चुके हैं। सिनेमाघरों में ये फिल्म 24 मई 2019 को रिलीज होगी। 

 

 

अर्जुन ने मूवी का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप सभी को इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड को पेश करते हुए गर्व हो रहा है.। सच्ची कहानियों पर आधारित एक अविश्वनीय कहानी। टीजर कल आएगा।' पोस्टर में अर्जुन कपूर का करेक्टर इंटेंस और स्ट्रॉन्ग नजर आता है।

 

 

वैसे फोटो में ज्यादा कुछ रिवील नहीं किया गया है। पोस्टर में अर्जुन का आधा चेहरा ही नजर आ रहा है। 

 


बता दें कि अर्जुन का ये लुक स्टार्स को भी पसंद आ रहा है। वरुण धवन ने कमेंट करते हुए  लिखा, "आंखें।" वहीं मलाइका अरोड़ा ने फायर का इमोजी बनाया है। परिणीति चोपड़ा ने लिखा- फेस नहीं दिख रहा। बेस्ट। संजय कपूर-फराह खान को मूवी का बेसब्री से इंतजार है।

 

 

अर्जुन के अलावा एक्टर कार्तिक आर्यन का भी फिल्म 'लव आज कल 2' से नया लुक सामने आया है। इस लुक की तस्वीर कार्तिक ने अपने इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर में कार्तिक का नया हेयर कट नजर आ रहा है। जाहिर सी बात है कि फिल्म के लिए कार्तिक ने हेयर कट करवा लिया है। वहीं दूसरी तस्वीर में कार्तिक हेयर कट करवाते दिख रहे है।  

 

Konika